ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 24 January 2025

Power Cut: जालंधर में आज पावर सप्लाई बंद, ये इलाके प्रभावित

डेली संवाद, जालंधर। Power Cut: पंजाब के जालंधर (Jalandhar) से लोगों के लिए जरूरी खबर है। दरअसल, पावरकॉम द्वारा आज शहर के कई स्थानों पर बिजली (Electricity) की सप्लाई बंद रहेगी।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

जानकारी के अनुसार 11 के.वी. घई नगर फीडर की सप्लाई 24 जनवरी को सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक बंद रहेगी जिससे घई नगर, कोट मोहल्ला, कोट बाजार, जैना नगर व आसपास के इलाके प्रभावित होंगे।

ये इलाके प्रभावित

वहीं इसी क्रम में बस्ती दानिशमंदा, बस्ती गुजां, मनजीत नगर, जनक नगर, लसूड़ी मोहल्ला, कटरा मोहल्ला, न्यू रसीला नगर, करण एन्क्लेव, सतनाम नगर, सुरजीत नगर, शेर सिंह कालोनी, दिलबाग नगर, राजा गार्डन, रोज गार्डन, शिवाजी नगर शामिल है।

उधर, पावरकाम अधिकारियों के अनुसार अगर फीडरों की समय-समय पर मरम्मत नहीं की जाए तो ट्रांसफार्मर में फाल्ट आने का खतरा रहता है, ऐसे में इस काम के बाद बिजली बहाल कर दी जाएगी।