ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 22 June 2026

Haryana News: हरियाणा में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा, योजना से जुड़ रहे हजारों किसान

Nayab Singh Saini
Nayab Singh Saini
डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: हरियाणा सरकार राज्य में किसानों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से प्राकृतिक खेती को लगातार बढ़ावा दे रही है। वर्ष 2022 में शुरू की गई प्राकृतिक खेती योजना के तहत एक विशेष ऑनलाइन पोर्टल विकसित किया गया है, जिस पर अब तक लगभग 2 लाख किसानों ने पंजीकरण कराया है। इन किसानों द्वारा कुल करीब 3 लाख एकड़ भूमि को प्राकृतिक खेती के लिए दर्ज किया गया है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, इनमें से 23,930 किसानों का लगभग 44 हजार एकड़ क्षेत्र का सत्यापन पूरा किया जा चुका है। वहीं वर्ष 2025-26 के दौरान राज्य में 20,727 एकड़ क्षेत्र में प्राकृतिक खेती अपनाई गई है, जो इस अभियान के तेजी से विस्तार को दर्शाता है।

विभिन्न जिलों में प्रशिक्षण केंद्र स्थापित

किसानों को प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक और प्रशिक्षित करने के लिए राज्य के विभिन्न जिलों में प्रशिक्षण केंद्र भी स्थापित किए गए हैं। इनमें हरियाणा के प्रमुख केंद्रों कुरुक्षेत्र, जींद, सिरसा और करनाल में प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

अब तक इन केंद्रों के माध्यम से 12 हजार से अधिक प्रतिभागियों को प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। सरकार का कहना है कि इस पहल से न केवल मिट्टी की गुणवत्ता में सुधार होगा, बल्कि किसानों की लागत घटेगी और दीर्घकाल में उनकी आय में भी वृद्धि होगी।