Haryana News: हरियाणा में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा, योजना से जुड़ रहे हजारों किसान
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, हरियाणा।
Haryana News: हरियाणा सरकार राज्य में किसानों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से प्राकृतिक खेती को लगातार बढ़ावा दे रही है। वर्ष 2022 में शुरू की गई प्राकृतिक खेती योजना के तहत एक विशेष ऑनलाइन पोर्टल विकसित किया गया है, जिस पर अब तक लगभग 2 लाख किसानों ने पंजीकरण कराया है।
इन किसानों द्वारा कुल करीब 3 लाख एकड़ भूमि को प्राकृतिक खेती के लिए दर्ज किया गया है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, इनमें से 23,930 किसानों का लगभग 44 हजार एकड़ क्षेत्र का सत्यापन पूरा किया जा चुका है। वहीं वर्ष 2025-26 के दौरान राज्य में 20,727 एकड़ क्षेत्र में प्राकृतिक खेती अपनाई गई है, जो इस अभियान के तेजी से विस्तार को दर्शाता है।