Skip to content

Punjab Cabinet Meeting: पंजाब में अब स्कूल नहीं बढ़ा पाएंगे मनमानी फीस, कैबिनेट मीटिंग में लिए गए बड़े फैसले

Bhagwant Mann
Bhagwant Mann
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Cabinet Meeting: पंजाब (Punjab) के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann)  के नेतृत्व में आज पंजाब कैबिनेट की बैठक में हुई। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए है। मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) की अध्यक्षता में आज हुई पंजाब कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक के बाद वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इन निर्णयों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

शिक्षा के नाम पर लूट होगी बंद

कैबिनेट की बैठक में सरकार ने स्कूल फीस में वृद्धि से संबंधित एक अध्यादेश पेश किया है। पंजाब में कोई भी प्राइवेट शैक्षणिक संस्थान अब साल में 5 प्रतिशत से अधिक फीस नहीं बढ़ा पाएगा। हरपाल चीमा ने कहा कि शिक्षा के नाम पर होने वाली लूट अब बंद होगी। [caption id="attachment_6961" align="aligncenter" width="1200"] Punjab Cabinet Meeting Punjab Cabinet Meeting[/caption]

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

मंत्रिमंडल ने 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी के फैसले को मंजूरी दे दी है। हरपाल चीमा ने कहा कि शिक्षा के नाम पर हो रही लूट अब रुकेगी। निजी शिक्षण संस्थान सालाना सिर्फ 5% की बढ़ोतरी कर सकते हैं। कोई भी स्कूल 5% से ज्यादा बढ़ोतरी नहीं कर सकता। वहीं पिछले 36 महीनों में यदि किसी स्कूल ने फीस में 15 फीसदी से अधिक वृद्धि की गई है तो उसे अभिभावकों को पैसा लौटाना होगा। उन्होंने कहा कि अगर कोई स्कूल फीस 5 फीसदी बढ़ाना चाहता है, तो उसके लिए कमेटी बनाई गई है। उसके लिए स्कूलों को 6 महीने पहले आवदेन करना होगा।