Sunday, 24 May 2026
पंजाब
Punjab News: गुरुद्वारा साहिब के लंगर हॉल की छत गिरी, 2 महिलाओं की मौत, कई घायल
डेली संवाद, अमृतसर।
Punjab News: पंजाब के अमृतसर (Amritsar) स्थित गुरुद्वारा शहीद गंज बाबा दीप सिंह जी में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। गुरुद्वारे के निर्माणाधीन लंगर हॉल की छत पर लगी लोहे की प्लेटें अचानक टूटकर नीचे गिर गईं।
हादसे के समय कई महिलाएं लंगर हॉल (Langar Hall) में सेवा कर रही थीं। लोहे की भारी प्लेटों की चपेट में आने से 2 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।
[caption id="attachment_8791" align="aligncenter" width="800"]
Hospital[/caption]
Amritsar Gurudwara Langar Hall Roof Collapse[/caption]
Hospital[/caption]
2 महिलाओं की मौके, 5 अन्य गंभीर रूप से घायल
घटना के बाद गुरुद्वारा परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घायलों को तुरंत अमृतसर (Amritsar) के श्री गुरु रामदास अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। गुरु रामदास चेरिटेबल अस्पताल की डॉक्टर ने बताया कि सबका ट्रीटमेंट चल रहा है। जिनती भी लेडीज जख्मी हुई हैं, उनका इलाज किया जा रहा है। अंदर सभी डॉक्टर मौजूद हैं।यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
डॉक्टर ने कहा- बहुत से लोग घायल महिलाओं के साथ अस्पताल के अंदर चले गए थे। इससे ट्रीटमेंट करने में दिक्कत आ रही थी। सब लोगों को बाहर निकाल दिया गया है। मैं खुद देखकर आई हूं। डॉक्टर चोटिलों की मरहम-पट्टी कर रहे हैं। [caption id="attachment_111775" align="aligncenter" width="1200"]
Amritsar Gurudwara Langar Hall Roof Collapse[/caption]