डेली संवाद, अमृतसर।
Punjab News: पंजाब के अमृतसर (Amritsar) स्थित गुरुद्वारा शहीद गंज बाबा दीप सिंह जी में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। गुरुद्वारे के निर्माणाधीन लंगर हॉल की छत पर लगी लोहे की प्लेटें अचानक टूटकर नीचे गिर गईं।
हादसे के समय कई महिलाएं लंगर हॉल (Langar Hall) में सेवा कर रही थीं। लोहे की भारी प्लेटों की चपेट में आने से 2 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।
[caption id="attachment_8791" align="aligncenter" width="800"]
Hospital[/caption]
2 महिलाओं की मौके, 5 अन्य गंभीर रूप से घायल
घटना के बाद गुरुद्वारा परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घायलों को तुरंत अमृतसर (Amritsar) के श्री गुरु रामदास अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। गुरु रामदास चेरिटेबल अस्पताल की डॉक्टर ने बताया कि सबका ट्रीटमेंट चल रहा है। जिनती भी लेडीज जख्मी हुई हैं, उनका इलाज किया जा रहा है। अंदर सभी डॉक्टर मौजूद हैं।
डॉक्टर ने कहा- बहुत से लोग घायल महिलाओं के साथ अस्पताल के अंदर चले गए थे। इससे ट्रीटमेंट करने में दिक्कत आ रही थी। सब लोगों को बाहर निकाल दिया गया है। मैं खुद देखकर आई हूं। डॉक्टर चोटिलों की मरहम-पट्टी कर रहे हैं।
[caption id="attachment_111775" align="aligncenter" width="1200"]
Amritsar Gurudwara Langar Hall Roof Collapse[/caption]
घायल महिला बोली- मेरे सिर में टांके लगे
डिविजन नंबर 1 के सिविल डिफेंस इंचार्ज ने बताया कि बाबा भूरी वालों के यहां लंगर चल रहा था। इसी दौरान छत गिर गई। इसके मलबे के नीचे दबने से 2 महिलाओं की मौत हो गई और बाकी घायलों को संगत के सहयोग से सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है।
वहीं, अजनाला से आई और छत गिरने से घायल एक महिला ने बताया- मैं भी माथा टेकने के लिए लाइन में लगी थी। अचानक से धक्का लगा और मैं भी गिर गई। घबराहट होने से मैं बेहोश हो गई। जब होश आया तो देखा कि कुछ महिलाओं को चोट लगी थी। सुनने में आया कि 2 की मौत हुई है। मुझे भी सिर में चोट लगी और टांके लगे हैं।
लोहे की शटरिंग के नीचे दबीं महिलाएं
चश्मदीद जगजीत सिंह का कहना है कि यहां हर रविवार जपजी साहिब चलता है, जिसमें सभी लोग सेवा करते हैं। उन्होंने बताया कि अचानक जोरदार आवाज सुनाई दी।
जब हम मौके पर पहुंचे तो देखा कि शटरिंग की लोहे की प्लेटों के नीचे करीब 8 से 9 महिलाएं दबी हुई थीं। इसके बाद संगत के सहयोग से सभी घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती करवाया गया, लेकिन उस समय तक 2 महिलाओं की मौत हो चुकी थी।