ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 09 June 2026

Punjab News: नगर निगम सुपरवाइजर पर हमला, पति-पत्नी ने वीडियो बनाते हुए की मारपीट, पुलिस ने दर्ज की FIR

नगर निगम सुपरवाइजर पर हमला
नगर निगम सुपरवाइजर पर हमला
डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: नगर निगम की टीम पर काम के दौरान हमला होने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि लुधियाना में नगर निगम के कर्मचारी पर पति-पत्नी द्वारा मारपीट की गई है। मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के जिला लुधियाना (Ludhiana) के जसीयां रोड स्थित स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत चल रहे विकास कार्यों के दौरान नगर निगम की टीम पर हमला होने का मामला सामने आया है। सब-जोन डी में तैनात सुपरवाइजर तरुण और उनके सहयोगी गंदे पानी की शिकायत का पता लगाने इलाके में निरीक्षण कर रहे थे।

बिना किसी कारण की मारपीट

बताया जा रहा है कि 7 जून को मोहल्ले में फॉल्ट चेकिंग के दौरान इलाके के ही रहने वाले राजेश कुमार और उनकी पत्नी अंजू ने बिना किसी कारण सुपरवाइजर से विवाद शुरू कर दिया। देखते ही देखते दोनों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और वीडियो बनाना भी शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

सहकर्मियों के बीच-बचाव के बाद सुपरवाइजर को हमलावरों के चंगुल से छुड़ाया गया। पुलिस के अनुसार, पति-पत्नी ने सरकारी काम में बाधा डालते हुए सरेआम गुंडागर्दी की। हैबोवाल थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने और मारपीट करने के आरोप में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।