Punjab News: नगर निगम सुपरवाइजर पर हमला, पति-पत्नी ने वीडियो बनाते हुए की मारपीट, पुलिस ने दर्ज की FIR
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, लुधियाना।
Punjab News: नगर निगम की टीम पर काम के दौरान हमला होने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि लुधियाना में नगर निगम के कर्मचारी पर पति-पत्नी द्वारा मारपीट की गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के जिला लुधियाना (Ludhiana) के जसीयां रोड स्थित स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत चल रहे विकास कार्यों के दौरान नगर निगम की टीम पर हमला होने का मामला सामने आया है। सब-जोन डी में तैनात सुपरवाइजर तरुण और उनके सहयोगी गंदे पानी की शिकायत का पता लगाने इलाके में निरीक्षण कर रहे थे।