Skip to content

Punjab News: जालंधर-लुधियाना नेशनल हाईवे पर लाडोवाल टोल प्लाजा आज 2 घंटे रहेगा टोल फ्री, जाने वजह

Punjab News: जालंधर-लुधियाना नेशनल हाईवे पर लाडोवाल टोल प्लाजा आज 2 घंटे रहेगा टोल फ्री, जाने वजह
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर/लुधियाना। Punjab Ladowal Toll Plaza Free Today: अगर आप आज नेशनल हाईवे पर सफर करने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। पंजाब के लुधियाना स्थित लाडोवाल टोल प्लाजा आज दो घंटे के लिए टोल फ्री रहेगा। कौमी इंसाफ मोर्चा ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन के तहत 9 जून को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक टोल वसूली बंद रखने का ऐलान किया है। मोर्चा के नेताओं का कहना है कि वे पिछले कई वर्षों से विभिन्न जेलों में बंद सिख कैदियों की रिहाई की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। उनका आरोप है कि केंद्र सरकार उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दे रही और कई कैदियों को पैरोल तक नहीं दी जा रही। इसी के विरोध में लाडोवाल टोल प्लाजा पर यह प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है ताकि उनकी आवाज सरकार तक पहुंच सके।

पुलिस पूरी तरह सतर्क

प्रदर्शन को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गए हैं। टोल प्लाजा और आसपास के क्षेत्रों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

इस बीच कौमी इंसाफ मोर्चा ने सरकार को सख्त चेतावनी भी दी है। मोर्चा ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। संगठन ने 4 जुलाई को पूरे पंजाब में रेल रोको आंदोलन और 15 अगस्त को पंजाब के राज्यपाल निवास के घेराव का ऐलान किया है।