Tuesday, 09 June 2026
पंजाब
Punjab News: जालंधर-लुधियाना नेशनल हाईवे पर लाडोवाल टोल प्लाजा आज 2 घंटे रहेगा टोल फ्री, जाने वजह
डेली संवाद, जालंधर/लुधियाना।
Punjab Ladowal Toll Plaza Free Today: अगर आप आज नेशनल हाईवे पर सफर करने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। पंजाब के लुधियाना स्थित लाडोवाल टोल प्लाजा आज दो घंटे के लिए टोल फ्री रहेगा। कौमी इंसाफ मोर्चा ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन के तहत 9 जून को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक टोल वसूली बंद रखने का ऐलान किया है।
मोर्चा के नेताओं का कहना है कि वे पिछले कई वर्षों से विभिन्न जेलों में बंद सिख कैदियों की रिहाई की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। उनका आरोप है कि केंद्र सरकार उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दे रही और कई कैदियों को पैरोल तक नहीं दी जा रही। इसी के विरोध में लाडोवाल टोल प्लाजा पर यह प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है ताकि उनकी आवाज सरकार तक पहुंच सके।