Saturday, 11 July 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Punjab Congress News: पंजाब कांग्रेस में जारी कलह, बघेल की बैठक के बाद भी नहीं थमी नाराजगी; चन्नी गुट ने रखीं अपनी मांगें
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab Congress News: 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब कांग्रेस में चल रही अंदरूनी खींचतान अभी भी जारी है। पार्टी के नाराज नेताओं को मनाने के लिए कांग्रेस के पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल ने बागी गुट के नेताओं के साथ करीब दो घंटे तक बैठक की। इस गुट को कई सांसदों और विधायकों का समर्थन बताया जा रहा है।
बैठक के बाद भूपेश बघेल ने कहा कि सभी नेताओं ने अपनी बात खुलकर रखी है। उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान के फैसले को लेकर किसी को आपत्ति नहीं है, लेकिन कुछ मुद्दे हैं जिन्हें नेताओं ने उनके सामने रखा है। बघेल ने भरोसा दिलाया कि वे सभी नेताओं के हितों का ध्यान रखेंगे और जो नेता चुनाव जीतने की क्षमता रखते हैं, उन्हें टिकट देने पर विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बैठक की पूरी रिपोर्ट हाईकमान को सौंपी जाएगी।