Skip to content

Punjab Congress News: पंजाब कांग्रेस में जारी कलह, बघेल की बैठक के बाद भी नहीं थमी नाराजगी; चन्नी गुट ने रखीं अपनी मांगें

पंजाब कांग्रेस में जारी कलह, बघेल की बैठक के बाद भी नहीं थमी नाराजगी
पंजाब कांग्रेस में जारी कलह, बघेल की बैठक के बाद भी नहीं थमी नाराजगी
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Congress News: 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब कांग्रेस में चल रही अंदरूनी खींचतान अभी भी जारी है। पार्टी के नाराज नेताओं को मनाने के लिए कांग्रेस के पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल ने बागी गुट के नेताओं के साथ करीब दो घंटे तक बैठक की। इस गुट को कई सांसदों और विधायकों का समर्थन बताया जा रहा है। बैठक के बाद भूपेश बघेल ने कहा कि सभी नेताओं ने अपनी बात खुलकर रखी है। उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान के फैसले को लेकर किसी को आपत्ति नहीं है, लेकिन कुछ मुद्दे हैं जिन्हें नेताओं ने उनके सामने रखा है। बघेल ने भरोसा दिलाया कि वे सभी नेताओं के हितों का ध्यान रखेंगे और जो नेता चुनाव जीतने की क्षमता रखते हैं, उन्हें टिकट देने पर विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बैठक की पूरी रिपोर्ट हाईकमान को सौंपी जाएगी।

प्रभारी के सामने अपनी चिंताएं रखी

वहीं सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि उन्होंने प्रभारी के सामने अपनी चिंताएं रखी हैं। उन्होंने कहा कि कई बार पार्टी को अपने फैसलों पर दोबारा विचार करना पड़ता है। उन्होंने ऐसे नेतृत्व की जरूरत बताई जो मजबूती से पार्टी की बात रख सके।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

बैठक में कई नेताओं ने प्रदेश नेतृत्व को लेकर नाराजगी जाहिर की। प्रताप सिंह बाजवा ने नई नियुक्तियों के फैसले की समीक्षा की मांग रखी। विधायक प्रगट सिंह ने कहा कि पार्टी को मजबूत करने पर ध्यान देना चाहिए। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के पद को लेकर सवाल उठाते हुए बदलाव की मांग की। अब सभी की नजरें भूपेश बघेल की रिपोर्ट और कांग्रेस हाईकमान के अगले फैसले पर टिकी हैं। अगर नाराज नेताओं की मांगों पर सहमति नहीं बनती है तो पंजाब कांग्रेस में सियासी संकट और गहरा सकता है।