Saturday, 18 April 2026
पंजाब
Punjab News: ऐन मौके पर टूटा रिश्ता, दहेज मांगना बनी वजह; जालंधर के लोगों पर केस
डेली संवाद, फाजिल्का।
Punjab News: फाजिल्का में दहेज मांगने को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां शादी से ठीक पहले लड़के पक्ष द्वारा अतिरिक्त मांग रखने पर रिश्ता टूट गया। इस मामले में सिटी थाना पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Police[/caption]
जालंधर के 4 लोगों पर केस दर्ज
शिकायतकर्ता करनैल सिंह, निवासी बाधा रोड, फेस-2 सिविल लाइंस फाजिल्का, ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी बेटी का रिश्ता जालंधर (Jalandhar) निवासी बिमलजीत सिंह के साथ तय किया था। 2 जुलाई 2025 को फाजिल्का के एक निजी होटल में दोनों की सगाई भी हो चुकी थी। इसके बाद दोनों परिवारों के बीच नियमित बातचीत चलती रही और जनवरी 2026 में बैठक के दौरान 25 मार्च 2026 को शादी की तारीख तय की गई।यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
करनैल सिंह के अनुसार, शादी की तैयारियां पूरी जोरों पर थीं। उन्होंने मिठाई, कैटरिंग, डेकोरेशन, लाइटिंग, वेटर और पैलेस की बुकिंग पहले ही कर ली थी। इतना ही नहीं, शादी के कार्ड भी छपवा दिए गए थे और 22 अक्टूबर 2025 को उनकी बेटी और होने वाले दामाद ने खन्ना में प्री-वेडिंग शूट भी करवाया था। [caption id="attachment_78345" align="aligncenter" width="1200"]
Police[/caption]