Skip to content

Punjab News: ऐन मौके पर टूटा रिश्ता, दहेज मांगना बनी वजह; जालंधर के लोगों पर केस

Punjab News: ऐन मौके पर टूटा रिश्ता, दहेज मांगना बनी वजह; जालंधर के लोगों पर केस
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, फाजिल्का। Punjab News: फाजिल्का में दहेज मांगने को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां शादी से ठीक पहले लड़के पक्ष द्वारा अतिरिक्त मांग रखने पर रिश्ता टूट गया। इस मामले में सिटी थाना पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जालंधर के 4 लोगों पर केस दर्ज

शिकायतकर्ता करनैल सिंह, निवासी बाधा रोड, फेस-2 सिविल लाइंस फाजिल्का, ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी बेटी का रिश्ता जालंधर (Jalandhar) निवासी बिमलजीत सिंह के साथ तय किया था। 2 जुलाई 2025 को फाजिल्का के एक निजी होटल में दोनों की सगाई भी हो चुकी थी। इसके बाद दोनों परिवारों के बीच नियमित बातचीत चलती रही और जनवरी 2026 में बैठक के दौरान 25 मार्च 2026 को शादी की तारीख तय की गई।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

करनैल सिंह के अनुसार, शादी की तैयारियां पूरी जोरों पर थीं। उन्होंने मिठाई, कैटरिंग, डेकोरेशन, लाइटिंग, वेटर और पैलेस की बुकिंग पहले ही कर ली थी। इतना ही नहीं, शादी के कार्ड भी छपवा दिए गए थे और 22 अक्टूबर 2025 को उनकी बेटी और होने वाले दामाद ने खन्ना में प्री-वेडिंग शूट भी करवाया था। [caption id="attachment_78345" align="aligncenter" width="1200"] Police Police[/caption]

दहेज में कार, सोना और अन्य सामान की मांग की

आरोप है कि 21 फरवरी को बिमलजीत सिंह ने उनकी बेटी को फोन कर दहेज में कार, सोना और अन्य सामान की मांग की। जब लड़की पक्ष ने इस मांग को पूरा करने में असमर्थता जताई, तो लड़के और उसके परिवार ने शादी से इनकार कर दिया। करनैल सिंह का कहना है कि पहले से तय शर्तों के बावजूद अचानक की गई इस मांग ने उन्हें मानसिक रूप से काफी परेशान किया और उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को भी नुकसान पहुंचा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर बिमलजीत सिंह, उसके पिता परमजीत सिंह, माता बलविंदर कौर और भाई मनजिंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सभी आरोपी जालंधर के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।