Friday, 17 April 2026
राजनीति
Punjab News: पंजाब चुनाव को लेकर कांग्रेस की अहम बैठक, भूपेश बघेल बोले- टिकट वितरण में सावधानी बरतेंगे, करवाएंगे सर्वे
डेली संवाद, नई दिल्ली।
Punjab News: पंजाब में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दल सक्रिय हो गए हैं। नई दिल्ली में पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में राजधानी में लगातार बैठकों का दौर शुरू हो गया है, जिसकी अध्यक्षता भूपेश बघेल ने की। इस महत्वपूर्ण बैठक में Congress Working Committee (CWC) के सभी सदस्य मौजूद रहे और आगामी चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने स्पष्ट किया कि पार्टी इस बार पंजाब
(Punjab)
विधानसभा चुनाव में टिकट वितरण में पूरी सावधानी बरतेगी। उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों के चयन के लिए सर्वे कराया जाएगा और केवल जीतने की क्षमता रखने वाले नेताओं को ही टिकट दिया जाएगा। बघेल (Bhupesh Baghel) के मुताबिक, पार्टी जमीनी स्तर पर लोगों का मूड समझने के लिए व्यापक सर्वेक्षण करेगी।
[caption id="attachment_108075" align="aligncenter" width="1200"]
Punjab Congress Meeting[/caption]
bhupesh baghel[/caption]
Punjab Congress Meeting[/caption]
संगठन को मजबूत करने की प्रक्रिया
उन्होंने भारतीय जनता पार्टी और Aam Aadmi Party पर भी तीखा हमला बोला। बघेल ने कहा कि भाजपा में नेतृत्व का अभाव है, जबकि आम आदमी पार्टी की स्थिति “विक्रम-बेताल” जैसी हो गई है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भगवंत मान विक्रम की तरह हैं और दिल्ली के नेता उन पर “वेताल” की तरह लदे हुए हैं। उन्होंने अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया का नाम लेते हुए कहा कि पार्टी का नेतृत्व बाहरी प्रभाव में है।यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
कांग्रेस की रणनीति पर बात करते हुए बघेल ने बताया कि अप्रैल के अंत से लेकर मई तक पार्टी पूरी तरह फील्ड में सक्रिय हो जाएगी। उन्होंने कहा कि 21 से 30 अप्रैल के बीच बैठकों का सिलसिला जारी रहेगा, जिसमें मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी भी हिस्सा लेंगे। इसके बाद मई से जिला स्तर पर मीटिंग और संगठन को मजबूत करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जिला प्रधानों के चयन के लिए ऑब्जर्वर भी नियुक्त किए गए हैं। [caption id="attachment_21404" align="aligncenter" width="800"]
bhupesh baghel[/caption]