Monday, 18 May 2026
पंजाब
Punjab News: जाली करेंसी मॉड्यूल का भंडाफोड़; 5.50 लाख रुपये की नकली करेंसी सहित चार काबू
डेली संवाद, चंडीगढ़/पटियाला।
Punjab News: पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चलाई गई मुहिम के दौरान नकली भारतीय करेंसी नोटों (एफआईसीएन) के प्रचलन को करारा झटका देते हुए काउंटर इंटेलिजेंस पटियाला (सीआई यूनिट मलेरकोटला) ने जाली करेंसी मॉड्यूल में शामिल चार व्यक्तियों को 5.50 लाख रुपये की नकली करेंसी सहित गिरफ्तार कर इस मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है।
यह जानकारी आज यहां पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने दी। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान नाजर खान निवासी गांव झुनीर, मलेरकोटला (
Malerkotla
); राज मोहम्मद निवासी धूरी, संगरूर; मुख्तियार सिंह उर्फ गुरजीत सिंह निवासी गांव मलिकपुर, जींद, हरियाणा और आसिफ अली निवासी मलेरकोटला के रूप में हुई है।
[caption id="attachment_73338" align="aligncenter" width="1200"]
Gaurav Yadav IPS DGP Punjab[/caption]
Gaurav Yadav IPS DGP Punjab[/caption]