Monday, 15 June 2026
पंजाब
Punjab News: पंजाब में पूर्व पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, घर में फंदा लगाकर की आत्महत्या
डेली संवाद, बरनाला।
Punjab News: पंजाब (Punjab) में पूर्व पार्षद द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। खबर है कि पूर्व पार्षद ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के जिला बरनाला (Barnala) के पूर्व पार्षद जग्गा सिंह ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। खबर फैलते ही शहर के राजनीतिक और व्यापारिक गलियारों में मातम छा गया।
मृतक पूर्व पार्षद जग्गा सिंह[/caption]
पैसों के लेनदेन को लेकर तनाव
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वह जिला संगरूर के धूरी क्षेत्र के एक कॉलोनाइजर के साथ पैसों के लेनदेन को लेकर गहरे मानसिक तनाव में थे। मृतक के भाई ठेकेदार मलकीत सिंह मेहता ने बताया कि आरोपी कॉलोनाइजर पिछले काफी समय से जग्गा सिंह के लाखों रुपए वापस करने में टालमटोल कर रहा था। [caption id="attachment_21173" align="aligncenter" width="1200"]
मृतक पूर्व पार्षद जग्गा सिंह[/caption]