डेली संवाद, बरनाला।
Punjab News: पंजाब (Punjab) में पूर्व पार्षद द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। खबर है कि पूर्व पार्षद ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के जिला बरनाला (Barnala) के पूर्व पार्षद जग्गा सिंह ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। खबर फैलते ही शहर के राजनीतिक और व्यापारिक गलियारों में मातम छा गया।
पैसों के लेनदेन को लेकर तनाव
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वह जिला संगरूर के धूरी क्षेत्र के एक कॉलोनाइजर के साथ पैसों के लेनदेन को लेकर गहरे मानसिक तनाव में थे। मृतक के भाई ठेकेदार मलकीत सिंह मेहता ने बताया कि आरोपी कॉलोनाइजर पिछले काफी समय से जग्गा सिंह के लाखों रुपए वापस करने में टालमटोल कर रहा था।
[caption id="attachment_21173" align="aligncenter" width="1200"]
मृतक पूर्व पार्षद जग्गा सिंह[/caption]
परिवार लगातार अपने पैसे वापस मांगने की गुहार लगा रहा था, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। वहीं परिवार ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जब तक मुख्य आरोपी और उसके साथियों के खिलाफ पुलिस केस दर्ज नहीं होता, तब तक वे जग्गा सिंह का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।
मौके पर पहुंची पुलिस
उन्होंने यह भी कहा कि यदि न्याय के लिए आवश्यकता पड़ी, तो वे प्रशासन के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस द्वारा मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है और परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।