Skip to content

Punjab Weather Update: पश्चिमी हवाओं का असर: पंजाब के 8 जिलों में बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक का अलर्ट

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से सोमवार को पंजाब के मौसम में आंशिक परिवर्तन देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने राज्य के आठ जिलों में गरज, बिजली और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार सोमवार को दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम पंजाब के बठिंडा, मानसा, मुक्तसर, फाजिल्का, फिरोजपुर, फरीदकोट, मोगा और बरनाला जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

इन जिलों के लिए अलर्ट श्रेणी की चेतावनी जारी की गई है। हालांकि, राज्य के शेष जिलों में मौसम सामान्य रहने की संभावना है। रविवार को पंजाब में अधिकतम तापमान में औसतन 5.4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई, हालांकि यह सामान्य से लगभग 2.2 डिग्री सेल्सियस कम था। राज्य में सबसे अधिक तापमान पटियाला में 38.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।