Monday, 15 June 2026
पंजाब
Punjab Weather Update: पश्चिमी हवाओं का असर: पंजाब के 8 जिलों में बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक का अलर्ट
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab Weather Update: पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से सोमवार को पंजाब के मौसम में आंशिक परिवर्तन देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने राज्य के आठ जिलों में गरज, बिजली और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश का पूर्वानुमान लगाया है।
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार सोमवार को दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम पंजाब के बठिंडा, मानसा, मुक्तसर, फाजिल्का, फिरोजपुर, फरीदकोट, मोगा और बरनाला जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है।