Wednesday, 08 April 2026
पंजाब
Punjab News: पंजाब के सरकारी कर्मचारियों को हाईकोर्ट ने दी बड़ी राहत, DA बढ़ोतरी का दिया आदेश
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: पंजाब (Punjab) में सरकारी कर्मचारियों को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने बुधवार को पंजाब के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट (Punjab & Haryana High Court) ने पंजाब (
Punjab
) के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए सरकार को सभी कर्मचारियों को उच्च अधिकारियों जितना डीए देने का आदेश दिया है। इस फैसले से लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की उम्मीदें एक बार फिर बढ़ गई हैं।