Punjab News: पंजाब के सरकारी कर्मचारियों को हाईकोर्ट ने दी बड़ी राहत, DA बढ़ोतरी का दिया आदेश

पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब (Punjab) के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए सरकार को सभी कर्मचारियों को उच्च अधिकारियों जितना डीए देने का आदेश दिया है।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Punjab And Haryana High Court
Highlights
  • उच्च अधिकारियों जितना DA देने का आदेश
  • 30 जून तक DA का भुगतान अनिवार्य
  • लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की उम्मीदें बढ़ीं
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब (Punjab) में सरकारी कर्मचारियों को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने बुधवार को पंजाब के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट (Punjab & Haryana High Court) ने पंजाब (Punjab) के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए सरकार को सभी कर्मचारियों को उच्च अधिकारियों जितना डीए देने का आदेश दिया है। इस फैसले से लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की उम्मीदें एक बार फिर बढ़ गई हैं।

दो जुलाई को होगी अगली सुनवाई

हाई कोर्ट ने सरकार को निर्देश देते हुए कहा कि सभी सरकारी कर्मचारियों को आईएएस, आईपीएस, आईएफएस और न्यायिक अधिकारियों के बराबर महंगाई भत्ता (DA) दिया जाए। कोर्ट ने 30 जून तक डीए के भुगतान करने के आदेश दिए है। दो जुलाई को अगली सुनवाई होगी।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

बता दे कि अब तक पंजाब सरकार द्वारा उच्च अधिकारियों जैसे आईएएस, आईपीएस, आईएफएस और न्यायिक अधिकारियों को 58 प्रतिशत डीए दिया जा रहा था, जबकि अन्य सभी सरकारी कर्मचारियों को केवल 42 प्रतिशत डीए मिल रहा था।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *