Accident News: जालंधर-फगवाड़ा हाईवे पर बस और कार भिड़ंत, बड़ा हादसा टला

जालंधर-फगवाड़ा नेशनल हाईवे पर एक निजी बस और कार के बीच हुई जोरदार टक्कर में बड़ा हादसा टल गया। इस दुर्घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

Daily Samvad
2 Min Read
Bus Car Accident on Jalandhar Phagwara Highway
Highlights
  • जालंधर-फगवाड़ा नेशनल हाईवे पर बस-कार की टक्कर
  • कार का गाटर टूटा
  • दोनों चालकों ने एक दूसरे पर लगाए आरोप
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Accident News: जालंधर-फगवाड़ा नेशनल हाईवे (Jalandhar Phagwara Highway) पर एक निजी बस और कार के बीच हुई जोरदार टक्कर में बड़ा हादसा टल गया।

इस दुर्घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। घटना उस समय हुई जब कार चालक गौरव मुकंदपुर से होशियारपुर की ओर जा रहा था।

Bus Car Accident on Jalandhar Phagwara Highway
Bus Car Accident on Jalandhar Phagwara Highway

पुल के नीचे से गाड़ी निकालते समय पीछे से आ रही एक निजी बस ने उसकी कार को टक्कर मार दी। गौरव ने आरोप लगाया कि बस चालक लापरवाही से वाहन चला रहा था। उसने बताया कि उसे पहले ही हादसे की आशंका थी और उसने बस चालक को सावधानी बरतने के लिए कहा भी था, लेकिन इसके बावजूद बस चालक ने ध्यान नहीं दिया और टक्कर हो गई।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

वहीं, बस चालक प्रभजोत सिंह का कहना है कि कार उसके आगे चल रही थी और अचानक ब्रेक लगाने के कारण यह हादसा हुआ। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *