Punjab News: पंजाब पुलिस द्वारा 400 स्थानों पर छापेमारी; 192 गिरफ्तार

Daily Samvad
2 Min Read
Police
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर शुरू की गई निर्णायक ‘गैंगस्टरों ते वार’ मुहिम के 78वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के साथियों के चिन्हित और मैप किए गए 400 ठिकानों पर छापेमारी की।

उल्लेखनीय है कि “गैंगस्टरों ते वार” पंजाब (Punjab) को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए एक व्यापक अभियान है, जिसकी शुरुआत 20 जनवरी 2026 को डीजीपी गौरव यादव द्वारा की गई थी। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्यभर में विशेष अभियान चला रही हैं।

DGP Gaurav Yadav Punjab
DGP Gaurav Yadav Punjab

25,550 रुपये की ड्रग मनी बरामद

78वें दिन पुलिस टीमों ने पांच हथियार बरामद करने के बाद 192 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिससे इस अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 19,642 हो गई है। इसके अलावा 109 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई, जबकि 41 व्यक्तियों को पूछताछ के बाद रिहा कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीमों ने छह भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन 93946-93946 के माध्यम से गोपनीय रूप से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में सूचना दे सकते हैं और आपराधिक गतिविधियों की जानकारी साझा कर सकते हैं।
इस दौरान पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपनी मुहिम “युद्ध नशों विरुद्ध” के 403वें दिन 115 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 841 ग्राम हेरोइन, 860 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 25,550 रुपये की ड्रग मनी बरामद की।

इसके साथ ही, केवल 403 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 57,728 हो गई है। नशा मुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आज 24 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास उपचार के लिए तैयार भी किया।

















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *