Sunday, 07 June 2026
पंजाब
Punjab News: GST घोटाले पर बड़ा एक्शन, फर्जी दस्तावेजों से हासिल किए GST नंबर; 9 कंपनियों और संचालकों के खिलाफ FIR दर्ज
डेली संवाद, लुधियाना।
Punjab News: पंजाब के आबकारी एवं कराधान विभाग की शिकायतों के आधार पर लुधियाना पुलिस (Ludhiana Police) ने जीएसटी फर्जीवाड़े के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 कंपनियों और उनके संचालकों के खिलाफ विभिन्न थानों में मामले दर्ज किए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कई फर्मों ने कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों, गलत जानकारी, अन्य व्यक्तियों के मोबाइल नंबरों और बैंक खातों का इस्तेमाल कर GST रजिस्ट्रेशन हासिल किया।
इसके बाद फर्जी बिलों के माध्यम से इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) का अनुचित लाभ उठाकर सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाया गया। कर विभाग के अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई राज्य में चल रहे फर्जी GST रजिस्ट्रेशन और टैक्स चोरी के खिलाफ विशेष अभियान का हिस्सा है। विभाग को कई कंपनियों की गतिविधियां संदिग्ध लगी थीं, जिसके बाद विस्तृत जांच शुरू की गई।
इंडस्ट्रीज के खिलाफ केस दर्ज किया
जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस को शिकायतें भेजी गईं और अब संबंधित कंपनियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू हो गई है। सबसे पहले दरेसी थाना पुलिस ने स्टेट टैक्स अधिकारी (वार्ड-23) की शिकायत पर अल्फा ट्रेडिंग कंपनी के संचालक रमणदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोप है कि कंपनी ने गलत तथ्यों और भ्रामक जानकारी के आधार पर GST रजिस्ट्रेशन प्राप्त किया।यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
इसी तरह साहनेवाल थाना पुलिस ने सीके इंडस्ट्रीज के खिलाफ केस दर्ज किया है। विभाग का आरोप है कि फर्म ने फर्जी दस्तावेजों के साथ-साथ किसी अन्य व्यक्ति के मोबाइल नंबर और बैंक खाते का उपयोग कर GST नंबर हासिल किया और फर्जी बिलों के जरिए ITC का लाभ प्राप्त किया। डाबा थाना क्षेत्र में भी तीन अलग-अलग कंपनियों पर कार्रवाई की गई है।अलग-अलग कंपनियों पर कार्रवाई की
पूजा एंटरप्राइजेज, श्री राधे ट्रेडिंग कंपनी और सितम एंटरप्राइजेज के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं। विभाग का कहना है कि इन कंपनियों ने कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर GST रजिस्ट्रेशन हासिल किया और टैक्स लाभ लेकर सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाया। अधिकारियों ने इन कंपनियों के बैंक रिकॉर्ड और लेन-देन की भी जांच शुरू कर दी है। वहीं, शिमलापुरी थाना पुलिस ने गणपति पैकर्स इंडस्ट्रीज और इसके संचालक अमित कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायत के अनुसार फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से सरकार के साथ धोखाधड़ी की गई। इसी थाना क्षेत्र में खालसा इंटरप्राइजेज के संचालक सोहनजीत सिंह के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।