Thursday, 01 May 2025
देश
Punjab News: पंजाब पुलिस ने भाखड़ा डैम का कंट्रोल रूम संभाला, 4 अधिकारी बदले गए, डैम पर पहुंचे CM मान, किया बड़ा ऐलान
डेली संवाद, चंडीगढ़/नंगल।
Punjab News: भाखड़ा नहर से पानी के विवाद को लेकर हरियाणा और पंजाब के बीच बवाल मच गया है। नंगल डैम (
Bhakra Dam)
का कंट्रोल रूम अब पंजाब पुलिस ने संभाल लिया है। कंट्रोल रूम की चाबी ले ली है। वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी नंगल डैम पहुंच गए हैं। वहां उन्होंने प्रेस कांफ्रेस की है।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर
पंजाब के मुख्यमंत्री (CM) भगवंत मान नंगल डैम पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि हमारे पास पानी नहीं है। हमसे उम्मीद भी न करें। पंजाब का पानी पंजाबियों के लिए है, इसे किसी और को नहीं जाने देंगे। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर ऑल पार्टी मीटिंग या विधानसभा सेशन बुलाएंगे। इस बारे में शाम तक फैसला लेंगे।
सेक्रेटरी को बदल दिया
उधर, दोनों राज्यों के विवाद को देख भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (BBMB) के वाटर रेगुलेशन डायरेक्टर के बाद सेक्रेटरी को बदल दिया गया है। सेक्रेटरी सुरिंदर सिंह मित्तल हरियाणा के कोटे से बोर्ड में नियुक्त थे। अब सेक्रेटरी का चार्ज पंजाब कोटे के बलवीर सिंह को दे दिया गया है। इससे पहले पंजाब कोटे से बोर्ड में नियुक्त भाखड़ा डैम के डायरेक्टर (वाटर रेगुलेशन) इंजीनियर आकाशदीप सिंह को हटाया गया था। उनकी जगह हरियाणा कोटे से नियुक्त इंजीनियर संजीव कुमार को डायरेक्टर रेगुलेशन लगाया गया है। इसी बीच पंजाब सरकार के सूत्रों का कहना है कि पंजाब पुलिस ने नंगल डैम के कंट्रोलिंग स्टेशन पर घेरा डाल लिया है। किसी को भी डैम के आसपास जाने की इजाजत नहीं है।