Saturday, 13 December 2025
पंजाब
Punjab: विदेश से तस्करी की कोशिश नाकाम, एयरपोर्ट पर कस्टम्स ने दो यात्रियों को दबोचा; 67,600 अवैध सिगरेट जब्त
डेली संवाद, अमृतसर।
Punjab: अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम्स विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध सिगरेट की भारी खेप बरामद की है। यह कार्रवाई उस समय की गई जब कुआलालंपुर से अमृतसर पहुंची एयर एशिया की उड़ान संख्या AK-94 से आए दो यात्रियों की गतिविधियों पर कस्टम्स अधिकारियों को संदेह हुआ।
Amritsar Airport [/caption]
बाजार में सिगरेट की कीमत लाखों में
जानकारी के अनुसार, अमृतसर (Amritsar) में कस्टम्स अधिकारियों ने प्रोफाइलिंग और खुफिया सूचना के आधार पर दोनों यात्रियों को जांच के लिए रोका। जब उनके सामान की गहन तलाशी ली गई, तो उसमें से कुल 67,600 सिगरेट स्टिक बरामद की गईं। इन सिगरेटों को बेहद चालाकी से बैग और अन्य सामान में छिपाकर लाया गया था, ताकि कस्टम्स जांच से बचा जा सके। [caption id="attachment_75815" align="aligncenter" width="1200"]
Amritsar Airport [/caption]