Skip to content

Punjab: विदेश से तस्करी की कोशिश नाकाम, एयरपोर्ट पर कस्टम्स ने दो यात्रियों को दबोचा; 67,600 अवैध सिगरेट जब्त

Punjab: विदेश से तस्करी की कोशिश नाकाम, एयरपोर्ट पर कस्टम्स ने दो यात्रियों को दबोचा; 67,600 अवैध सिगरेट जब्त
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, अमृतसर। Punjab: अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम्स विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध सिगरेट की भारी खेप बरामद की है। यह कार्रवाई उस समय की गई जब कुआलालंपुर से अमृतसर पहुंची एयर एशिया की उड़ान संख्या AK-94 से आए दो यात्रियों की गतिविधियों पर कस्टम्स अधिकारियों को संदेह हुआ।

बाजार में सिगरेट की कीमत लाखों में

जानकारी के अनुसार, अमृतसर (Amritsar) में कस्टम्स अधिकारियों ने प्रोफाइलिंग और खुफिया सूचना के आधार पर दोनों यात्रियों को जांच के लिए रोका। जब उनके सामान की गहन तलाशी ली गई, तो उसमें से कुल 67,600 सिगरेट स्टिक बरामद की गईं। इन सिगरेटों को बेहद चालाकी से बैग और अन्य सामान में छिपाकर लाया गया था, ताकि कस्टम्स जांच से बचा जा सके। [caption id="attachment_75815" align="aligncenter" width="1200"] Amritsar Airport News Amritsar Airport [/caption]
यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल के डाक्टरों पर महिला ने लगाया गंभीर आरोप, AAP नेता से शिकायत
बरामद की गई सिगरेटों की अनुमानित बाजार कीमत करीब 11.49 लाख रुपए बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह सिगरेटें बिना कस्टम ड्यूटी चुकाए भारत लाई जा रही थीं, जो कस्टम्स कानून का सीधा उल्लंघन है। कस्टम्स विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पूरी खेप को जब्त कर लिया।

यात्रियों से पूछताछ की जा रही

कस्टम्स अधिकारियों ने बताया कि दोनों यात्रियों से पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस तस्करी के पीछे कोई संगठित गिरोह तो सक्रिय नहीं है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इससे पहले भी इस तरह की तस्करी की गई है या नहीं। अधिकारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर अवैध तस्करी रोकने के लिए कस्टम्स विभाग पूरी तरह सतर्क है और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने यात्रियों को चेतावनी दी है कि कस्टम्स नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।