Monday, 01 June 2026
पंजाब
Punjab Weather Update: देशभर में बदला मौसम का मिजाज, कई राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab Weather Update: देशभर में मौसम अचानक बदल गया है। कई राज्यों में तूफान और भारी बारिश के कारण स्थिति और बिगड़ गई है इसी के साथ ही लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत भी मिली है।
इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने बताया है कि पश्चिमी विक्षोभ, चक्रवाती परिसंचरण और कई गर्त रेखाओं के प्रभाव से उत्तर, पूर्व, मध्य और दक्षिण भारत के कई राज्यों में तेज हवाओं और गरज के साथ बारिश जारी रहने की संभावना है।