Skip to content

Punjab Weather Update: देशभर में बदला मौसम का मिजाज, कई राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट

Punjab Weather Update: देशभर में बदला मौसम का मिजाज, कई राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: देशभर में मौसम अचानक बदल गया है। कई राज्यों में तूफान और भारी बारिश के कारण स्थिति और बिगड़ गई है इसी के साथ ही लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत भी मिली है। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने बताया है कि पश्चिमी विक्षोभ, चक्रवाती परिसंचरण और कई गर्त रेखाओं के प्रभाव से उत्तर, पूर्व, मध्य और दक्षिण भारत के कई राज्यों में तेज हवाओं और गरज के साथ बारिश जारी रहने की संभावना है।

मौसम संबंधी चेतावनी जारी

मौसम विभाग के अनुसार, 1 जून को देश भर के 20 से अधिक राज्यों में गरज, बिजली और बारिश होने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, ओडिशा, गुजरात, मध्य प्रदेश, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली सहित कई राज्यों के लिए मौसम संबंधी चेतावनी जारी की गई है। वहीं पंजाब में अगले सप्ताह तक बारिश होने का पूर्वानुमान है। इस दौरान तूफान की चेतावनी भी जारी की गई है। आईएमडी के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून भी लगातार आगे बढ़ रहा है। अगले 3 से 4 दिनों में केरल, तमिलनाडु, लक्षद्वीप और आसपास के क्षेत्रों में मानसून के और अधिक सक्रिय होने की संभावना है।

मानसून के और आगे बढ़ने की संभावना

दक्षिण-पश्चिम मानसून की उत्तरी सीमा वर्तमान में अरब सागर, लक्षद्वीप, बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर के कई हिस्सों तक पहुंच चुकी है। मौसम विभाग का कहना है कि समुद्री क्षेत्रों में अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं और आने वाले दिनों में मानसून के और आगे बढ़ने की संभावना है।