ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 16 July 2026

Punjab Weather Update: पंजाब में मानसून की रफ्तार धीमी, बढ़ी गर्मी-उमस; 20 जुलाई से भारी बारिश के आसार

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब में मानसून की धीमी रफ्तार के चलते एक बार फिर गर्मी और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए राज्य के आठ जिलों में गर्मी और उमस का अलर्ट जारी किया है। हालांकि, 20 जुलाई से मौसम में बदलाव के साथ कई इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। बुधवार को राज्य के अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री ऊपर पहुंच गया। फरीदकोट में सबसे अधिक 41.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

पंजाब के कई हिस्सों में बारिश

वहीं, न्यूनतम तापमान में 0.1 डिग्री की हल्की वृद्धि हुई, जो फिलहाल सामान्य के करीब बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, 19 जुलाई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिमी भारत को प्रभावित करेगा। इसके प्रभाव से 20 और 21 जुलाई को पंजाब के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां तेज होने और कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

विभाग ने फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मोगा, श्री मुक्तसर साहिब, बठिंडा, बरनाला और मानसा जिलों में अगले दो दिनों तक गर्मी और उमस का अलर्ट जारी किया है। वहीं गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर और मोहाली में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। बुधवार को अमृतसर का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस और लुधियाना का 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान अमृतसर में 24.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।