Sunday, 06 July 2025
पंजाब
Punjab News: शहर में अवैध लॉटरी और सट्टे का भंडाफोड़, 3 दुकाने सील, 2 गिरफ्तार
डेली संवाद, लुधियाना।
Punjab News: Lottery Betting Racket Bust News - शहर में अवैध रूप से चल रही लाटरी और दड़े सट्टे के कारोबार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने अड्डे पर छापेमारी करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है।
यह भी पढ़ें: पंजाब में जालंधर का यह नेता निकला डकैत, पार्टी से निष्कासित
जानकारी के मुताबिक लुधियाना (Ludhiana) पुलिस ने छापेमारी करते हुए अवैध लॉटरी (Lottery) और सट्टे के कारोबार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक खन्ना के मालेरकोटला-लुधियाना हाईवे स्थित जगेड़ा पुल के पास यह गंदा धंधा चल रहा था।दो लोग गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि मालेरकोटला (Malerkotla) निवासी मोहम्मद अनवर और मोहम्मद यूनुस तीन दुकानों में लॉटरी के नाम पर लोगों को ठग रहे थे। आरोपी अपनी मर्जी से नंबर निकालते थे। कम लगा नंबर निकालकर बाकी मुनाफा अपनी जेब में डाल लेते थे। लॉटरी की आड़ में बड़े पैमाने पर सट्टेबाजी भी चल रही थी।
