Skip to content

Punjab News: शहर में अवैध लॉटरी और सट्टे का भंडाफोड़, 3 दुकाने सील, 2 गिरफ्तार

Punjab News: शहर में अवैध लॉटरी और सट्टे का भंडाफोड़, 3 दुकाने सील, 2 गिरफ्तार
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: Lottery Betting Racket Bust News - शहर में अवैध रूप से चल रही लाटरी और दड़े सट्टे के कारोबार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने अड्डे पर छापेमारी करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है।

यह भी पढ़ें: पंजाब में जालंधर का यह नेता निकला डकैत, पार्टी से निष्कासित

जानकारी के मुताबिक लुधियाना (Ludhiana) पुलिस ने छापेमारी करते हुए अवैध लॉटरी (Lottery) और सट्टे के कारोबार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक खन्ना के मालेरकोटला-लुधियाना हाईवे स्थित जगेड़ा पुल के पास यह गंदा धंधा चल रहा था।

दो लोग गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि मालेरकोटला (Malerkotla) निवासी मोहम्मद अनवर और मोहम्मद यूनुस तीन दुकानों में लॉटरी के नाम पर लोगों को ठग रहे थे। आरोपी अपनी मर्जी से नंबर निकालते थे। कम लगा नंबर निकालकर बाकी मुनाफा अपनी जेब में डाल लेते थे। लॉटरी की आड़ में बड़े पैमाने पर सट्टेबाजी भी चल रही थी।

कई महीने से चल रही थी लाटरी की दुकान

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह अवैध कारोबार लंबे समय से चल रहा था। मुख्य सड़क पर होने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। डीएसपी हेमंत मल्होत्रा के अनुसार, दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। तीनों दुकानों को सील कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।