Monday, 16 March 2026
पंजाब
Punjab News: पंजाब में होटल पार्क प्लाजा के मालिक और पूर्व विधायक को 2 साल की सजा!
डेली संवाद, लुधियाना।
Punjab News: पंजाब के लुधियाना के मशहूर होटल पार्क प्लाजा के मालिक और कांग्रेस के पूर्व विधायक जसबीर सिंह उर्फ जस्सी खंगूड़ा को सोमवार को कोर्ट से बड़ा झटका लगा। लुधियाना की सेशन कोर्ट ने साल 2008 के एक पुराने मामले में उन्हें दोषी करार देते हुए दो साल की कैद की सजा सुनाई है। यह मामला सरकारी कर्मचारियों के साथ बदसलूकी और ड्यूटी में बाधा डालने से जुड़ा हुआ है।
जानकारी के मुताबिक यह केस पंजाब
(Punjab)
के लुधियाना (Ludhiana) के डेहलों थाने में दर्ज किया गया था। आरोप था कि ब्लॉक समिति चुनाव के दौरान जसबीर सिंह उर्फ जस्सी खंगूड़ा ने सरकारी कर्मचारियों के काम में दखल दिया और ड्यूटी कर रहे अधिकारियों के साथ बदतमीजी की। इसी मामले में उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू हुई थी, जो लंबे समय तक अदालत में चली।
[caption id="attachment_105256" align="aligncenter" width="1200"]
Ex MLA Khangura Ludhiana[/caption]
Ex MLA Khangura Ludhiana[/caption]