Tuesday, 10 February 2026
पंजाब
Punjab News: पंजाब में पुलिसकर्मी की दबंगई, लाइसेंसी हथियार छीनकर की फायरिंग
डेली संवाद, मानसा।
Punjab News: मानसा में पुलिस की छवि को झटका देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पुलिसकर्मी पर इनोवा गाड़ी और लाइसेंसी हथियार छीनकर फरार होने के गंभीर आरोप लगे हैं। जानकारी के अनुसार आरोपी पुलिसकर्मी ने लिफ्ट लेने के बहाने इनोवा चालक गुरप्रीत सिंह से मारपीट की और उसे सड़क पर फेंककर गाड़ी व हथियार लेकर मौके से फरार हो गया।
घटना में घायल गुरप्रीत सिंह को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पीड़ित का कहना है कि आरोपी ने बेरहमी से मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर गाड़ी व हथियार छीन लिए। इसके बाद सरदूलगढ़ क्षेत्र में उसी हथियार से फायरिंग करते हुए आरोपी का वीडियो भी सामने आया है, जिससे मामला और गंभीर हो गया है।
[caption id="attachment_90181" align="aligncenter" width="1200"]
Firing[/caption]
Firing[/caption]