Skip to content

Punjab News: पंजाब में पुलिसकर्मी की दबंगई, लाइसेंसी हथियार छीनकर की फायरिंग

Punjab News: पंजाब में पुलिसकर्मी की दबंगई, लाइसेंसी हथियार छीनकर की फायरिंग
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, मानसा। Punjab News: मानसा में पुलिस की छवि को झटका देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पुलिसकर्मी पर इनोवा गाड़ी और लाइसेंसी हथियार छीनकर फरार होने के गंभीर आरोप लगे हैं। जानकारी के अनुसार आरोपी पुलिसकर्मी ने लिफ्ट लेने के बहाने इनोवा चालक गुरप्रीत सिंह से मारपीट की और उसे सड़क पर फेंककर गाड़ी व हथियार लेकर मौके से फरार हो गया। घटना में घायल गुरप्रीत सिंह को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पीड़ित का कहना है कि आरोपी ने बेरहमी से मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर गाड़ी व हथियार छीन लिए। इसके बाद सरदूलगढ़ क्षेत्र में उसी हथियार से फायरिंग करते हुए आरोपी का वीडियो भी सामने आया है, जिससे मामला और गंभीर हो गया है। [caption id="attachment_90181" align="aligncenter" width="1200"] Firing Firing[/caption]

कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई

हालांकि, इतनी गंभीर घटना के बावजूद अब तक आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। बीते दिन डीआईजी हरजीत सिंह ने भी जांच का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक न तो आरोपी की गिरफ्तारी हुई है और न ही उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

इस घटना के बाद मानसा पुलिस ( Mansa Police ) की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। पीड़ित और स्थानीय लोगों ने मांग की है कि आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ जल्द सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि कानून पर लोगों का विश्वास बना रह सके।