Sunday, 05 April 2026
पंजाब
Punjab News: पंजाब में फर्जी पत्रकार और RTI एक्टिविस्ट के खिलाफ FIR, ठेकेदार से 1.20 करोड़ रुपए मांगा था
डेली संवाद, मोहाली।
Punjab News: पंजाब में फर्जी पत्रकार और फर्जी RTI एक्टिविस्ट व एक ठेकेदार के खिलाफ पुलिस ने ब्लैकमेलिंग का केस दर्ज किया है। आरोप है कि एक ठेकेदार के साथ मिलकर फर्जी पत्रकार एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक से 1.20 करोड़ रुपए मांग रहे थे। पुलिस ने शिकायत के बाद कई दिनों तक जांच की, इसके बाद फर्जी पत्रकार और ठेकेदार के खिलाफ एफआईआऱ दर्ज कर लिया।
जानकारी के मुताबिक पंजाब
(Punjab)
के मोहाली (Mohali) के आईटी सिटी चौक (IT City) से कुराली बाईपास रिंग रोड निर्माण परियोजना से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें एक निर्माण कंपनी से कथित तौर पर 1.20 करोड़ रुपये की अवैध वसूली की मांग की गई। यह आरोप आरटीआई और शिकायतों की आड़ में ब्लैकमेलिंग करने से जुड़ा है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद इस मामले में साजिश के संकेत मिलने पर दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
FIR[/caption]
कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक से मांगा रूपया
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बठिंडा (Bathinda) निवासी अशोक कुमार बंसल ने डीआईजी रूपनगर (DIG Rupnagar) रेंज को शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि उनकी फर्म ‘प्रेम कुमार बंसल प्रोजेक्ट्स एलएलपी’ को आईटी सिटी चौक से कुराली बाईपास रिंग रोड निर्माण का ठेका मिला हुआ है। इस परियोजना का कैंप ऑफिस खरड़ में स्थित है।यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि रूपनगर के गांधी नगर निवासी कमलजीत सिंह, जो खुद को पत्रकार बताता है, परियोजना से संबंधित जानकारी आरटीआई के माध्यम से जुटा रहा था। इसके बाद वह विभिन्न सरकारी विभागों में शिकायतें भेजकर दबाव बनाने का प्रयास कर रहा था। बंसल के अनुसार, 9 दिसंबर 2025 को रूपनगर के एक होटल में हुई मुलाकात के दौरान कमलजीत सिंह ने शिकायतें वापस लेने के बदले पैसों की मांग की। साथ ही, पैसे न देने की स्थिति में मामले को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने की धमकी भी दी गई। [caption id="attachment_75610" align="aligncenter" width="1200"]
FIR[/caption]