Wednesday, 01 July 2026
पंजाब
Punjab News: कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत द्वारा बागवानी विभाग के कार्यों की समीक्षा
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य में बागवानी क्षेत्र को बढ़ावा देने और किसानों की आय बढ़ाने के लिए तेज़ी से कार्य कर रही है। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए बागवानी मंत्री श्री मोहिंदर भगत ने आज चंडीगढ़ में बागवानी विभाग के कार्यों की विशेष समीक्षा बैठक की।
इस अवसर पर बागवानी विभाग के सचिव अरशदीप सिंह थिंद तथा बागवानी निदेशक मनीष कुमार विशेष रूप से उपस्थित थे। बैठक के दौरान मंत्री श्री मोहिंदर भगत ने बागवानी विभाग की विभिन्न योजनाओं और पहलों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी लंबित परियोजनाओं और प्रशासनिक मामलों का समयबद्ध ढंग से निपटारा किया जाए, ताकि बागवानी क्षेत्र को और अधिक विकसित किया जा सके तथा किसानों को बेहतर सेवाएं प्रदान की जा सकें।