Skip to content

Punjab News: कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत द्वारा बागवानी विभाग के कार्यों की समीक्षा

Mohinder Bhagat Review of Horticulture Department's activities
Mohinder Bhagat Review of Horticulture Department's activities
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य में बागवानी क्षेत्र को बढ़ावा देने और किसानों की आय बढ़ाने के लिए तेज़ी से कार्य कर रही है। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए बागवानी मंत्री श्री मोहिंदर भगत ने आज चंडीगढ़ में बागवानी विभाग के कार्यों की विशेष समीक्षा बैठक की। इस अवसर पर बागवानी विभाग के सचिव अरशदीप सिंह थिंद तथा बागवानी निदेशक मनीष कुमार विशेष रूप से उपस्थित थे। बैठक के दौरान मंत्री श्री मोहिंदर भगत ने बागवानी विभाग की विभिन्न योजनाओं और पहलों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी लंबित परियोजनाओं और प्रशासनिक मामलों का समयबद्ध ढंग से निपटारा किया जाए, ताकि बागवानी क्षेत्र को और अधिक विकसित किया जा सके तथा किसानों को बेहतर सेवाएं प्रदान की जा सकें।

सब्सिडी में तेजी करने पर जोर दिया

उन्होंने किसानों को दी जाने वाली सब्सिडी में तेजी और पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। भगत ने बागवानी विभाग में रिक्त पदों को भरने तथा अधिकारियों की पदोन्नति संबंधी प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमों के अनुसार पदोन्नति प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए, ताकि विभाग की कार्यक्षमता और अधिक प्रभावी बन सके।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

इसके अतिरिक्त, मोहिंदर भगत ने विभिन्न बागवानी योजनाओं के तहत मशीनरी की खरीद तथा अन्य बुनियादी ढांचे से जुड़े कार्यों की प्रगति का भी जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को सभी लंबित कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए।