Skip to content

Punjab News: शहर के नामी होटल में लड़की और लडके की मिली लाश, शरीर में कई जगह गोली लगी, मचा हड़कंप

Blood-soaked bodies of Couple were discovered in Greenland hotel in Ludhiana
Blood-soaked bodies of Couple were discovered in Greenland hotel in Ludhiana
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब से इस वक्त की हैरान और खौफनाक खबर सामने रही है। दरअसल, लुधियाना (Ludhiana) के खन्ना में एक नामी होटल के कमरे में युवक-युवती के खून से लथपथ शव मिले। दोनों के सिर में गोली लगी थी और मौके से एक पिस्तौल भी मिली। दोनों आज तड़के होटल पहुंचे थे और रूम बुक किया था। काफी देर तक कमरे से कोई हलचल नहीं होने पर होटल स्टाफ ने दरवाजा खोलने की कोशिश की। दरवाजा नहीं खुलने पर उसे तोड़ा गया, जिसके बाद अंदर दोनों के शव पड़े मिले।

होटल में बिना पहचान पत्र दिए रूम लिया

पुलिस की शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक ने पहले युवती को गोली मारी और फिर खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस आशंका की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, लड़का फिरोजपुर और लड़की तरनतारन की है। लड़की शादीशुदा थी। उसके दो बच्चे हैं। दोनों दूर के रिश्तेदार भी हैं। दोनों के अवैध संबंध बताए जा रहे हैं।

मृतकों की पहचान और सीसीटीवी खंगाले जा रहे

फिलहाल पुलिस दोनों मृतकों की पहचान कर रही है। जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि होटल प्रबंधन ने कथित तौर पर दोनों से कोई पहचान पत्र लिए बिना ही रूम दे दिया था। उदर, सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। पिस्तौल को कब्जे में लेकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ग्रीनलैंड होटल के सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है।