Friday, 16 May 2025
पंजाब
Punjab News: राज्य के अनाज मंडियों में पहुंची गेहूं की 100 प्रतिशत खरीद की: लाल चंद कटारूचक्क
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: किसानों द्वारा कड़ी मेहनत से पैदा किये गये अनाज के एक-एक दाने की खरीद करने के अपने वादे पर खरे उतरते हुये मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने राज्य की मंडियों में पहुंची गेहूं की 100 प्रतिशत खरीद की है।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर
आज यहाँ अनाज भवन में पत्रकारों से बातचीत में खाद्य, सिविल सप्लाई एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री श्री लाल चंद कटारूचक्क (
Lal Chand Kataruchak
) ने बताया कि राज्य सरकार ने 15 मई तक खरीद सत्र के समाप्त होने तक मंडियों में पहुंची कुल 130.03 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद कर ली है। मंत्री ने विभागीय अधिकारियों एवं अन्य स्टाफ को आपसी तालमेल से किए गए प्रयासों की प्रशंसा की।