Sunday, 01 June 2025
पंजाब
Punjab News: विदेश भेजने के नाम पर ठगे 17 लाख, पुलिस ने दर्ज किया मामला
डेली संवाद, भवानीगढ़।
Punjab News: स्थानीय पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर 17 लाख 92 हजार रुपए की ठगी करने के आरोप में कबूतरबाजी करने वाले दंपती समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुखविंदर सिंह पुत्र शाम सिंह निवासी गांव फग्गूवाला ने जिला पुलिस प्रमुख संगरूर को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा हरमनदीप सिंह विदेश जाने का इच्छुक था।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर
इस संबंध में उसने रुद्राक्ष ग्रुप मोहाली का विज्ञापन देखा और उनसे अपने बेटे को विदेश भेजने के लिए बात की। इसके बाद वह उनके मोहाली स्थित कार्यालय में गया, जहां उसकी मुलाकात रुद्राक्ष ग्रुप के मालिक राकेश कुमार रिखी पुत्र देश राज और मैनेजिंग डायरेक्टर प्रभा रिखी पत्नी राकेश कुमार और कानूनी सलाहकार मनराज संधू से हुई, जिन्होंने कथित तौर पर उसके बेटे हरमनदीप सिंह को कनाडा (
Canada
) में वर्क परमिट (Work Permit) और वीजा दिलवाने का भरोसा दिया और इस काम के लिए उससे 17 लाख 92 हजार रुपए की मांग की।