Sunday, 22 June 2025
पंजाब
Punjab News: पंजाब में बिजली ट्रांसफर विवाद पर AAP ने विरोधियों को करारा जवाब, जाने पूरा मामला
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: पंजाब में बिजली ट्रांसफर विवाद पर आम आदमी पार्टी ने विरोधियों को करारा जवाब दिया है। इस संबंध में मीडिया को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस (Harjot Singh Bains) ने सुखबीर बादल (Sukhbir Badal) पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सुखबीर बादल ने हमेशा अपने होटलों, फार्महाउसों और जमीनों के लिए पंजाब के सारे अधिकार बेचे हैं।
[caption id="attachment_5848" align="aligncenter" width="800"]
sukhbir-singh-badal[/caption]
Bhagwant Mann[/caption]
sukhbir-singh-badal[/caption]
पूरे देश में एक मॉडल चल रहा
ऐसा व्यक्ति आज आम आदमी पार्टी ( AAP ) की सरकार पर सवाल उठा रहा है। जो सरकार पंजाब, पंजाबियों और पंजाबियत के लिए दिन-रात काम कर रही है। मान सरकार का एक ही सपना है कि पंजाब को फिर से रंग-बिरंगा पंजाब बनाया जाए और राज्य में विकास की गति को और तेज किया जाए। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम हरजोत बैंस ने कहा कि पूरे देश में एक मॉडल चल रहा है, जहां सभी भूमि प्राधिकरणों के चेयरमैन मुख्य सचिव होते हैं, लेकिन अब पंजाब में भी हमने मुख्य सचिव को यह अधिकार दे दिया है ताकि पंजाब तरक्की करे और पंजाब में निवेश आए। [caption id="attachment_72693" align="aligncenter" width="800"]
Bhagwant Mann[/caption]