Skip to content

Punjab News: पंजाब में बिजली ट्रांसफर विवाद पर AAP ने विरोधियों को करारा जवाब, जाने पूरा मामला

Punjab News: पंजाब में बिजली ट्रांसफर विवाद पर AAP ने विरोधियों को करारा जवाब, जाने पूरा मामला
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब में बिजली ट्रांसफर विवाद पर आम आदमी पार्टी ने विरोधियों को करारा जवाब दिया है। इस संबंध में मीडिया को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस (Harjot Singh Bains) ने सुखबीर बादल (Sukhbir Badal) पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सुखबीर बादल ने हमेशा अपने होटलों, फार्महाउसों और जमीनों के लिए पंजाब के सारे अधिकार बेचे हैं। [caption id="attachment_5848" align="aligncenter" width="800"] sukhbir-singh-badal sukhbir-singh-badal[/caption]  

पूरे देश में एक मॉडल चल रहा

ऐसा व्यक्ति आज आम आदमी पार्टी ( AAP ) की सरकार पर सवाल उठा रहा है। जो सरकार पंजाब, पंजाबियों और पंजाबियत के लिए दिन-रात काम कर रही है। मान सरकार का एक ही सपना है कि पंजाब को फिर से रंग-बिरंगा पंजाब बनाया जाए और राज्य में विकास की गति को और तेज किया जाए। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम हरजोत बैंस ने कहा कि पूरे देश में एक मॉडल चल रहा है, जहां सभी भूमि प्राधिकरणों के चेयरमैन मुख्य सचिव होते हैं, लेकिन अब पंजाब में भी हमने मुख्य सचिव को यह अधिकार दे दिया है ताकि पंजाब तरक्की करे और पंजाब में निवेश आए। [caption id="attachment_72693" align="aligncenter" width="800"] Bhagwant Mann Bhagwant Mann[/caption]

मुख्यमंत्री मान पर निशाना साध रहे

उन्होंने कहा कि चेयरमैन की पावर चीफ सेक्टर को देने से पंजाब के सभी काम अब तेजी से हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के बिना राज्य में पत्ता भी नहीं हिल सकता। वह हमारे मुख्यमंत्री हैं और हर पंजाबी के दिल पर राज करते हैं। उन्होंने सुखबीर बादल को बेतुकी बयानबाजी न करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि सुखबीर बादल को पंजाब की न कल चिंता थी, न आज है और न कभी हो सकती है। इसलिए उन्हें हमें अपना काम करने देना चाहिए। उन्होंने कहा कि सुखबीर बादल अपने फायदे के लिए लोगों को गुमराह कर रहे हैं और उन्हें पूरे देश में एक ऐसे राज्य का उदाहरण देना चाहिए जहां चेयरमैन ही मुख्यमंत्री हो। गौरतलब है कि सत्ता हस्तांतरण को लेकर सुखबीर बादल लगातार मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) पर निशाना साध रहे हैं, जिसके बाद हरजोत बैंस ने उन्हें करारा जवाब दिया है।