Thursday, 22 May 2025
पंजाब
Punjab News: विदेश भेजने के नाम पर ठगे 4.25 लाख, इमिग्रेशन कंपनी पर पर्चा दर्ज
डेली संवाद, लुधियाना।
Punjab News: पंजाब में लगातार भोले-भाले और मासूम लोगों को विदेश भेजने का झांसा देकर लाखों की ठगी करने के मामले सामने आते रहते है। ऐसे ही एक मामला पंजाब के लुधियाना से आ रहा है। दरअसल, लुधियाना की एक तथाकथित इमिग्रेशन कंपनी द्वारा
ऑस्ट्रेलिया (Australia)
भेजने का झांसा देकर 4.25 लाख रुपए की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर
पीड़ित के बयानों के आधार पर थाना मोती नगर की पुलिस (Police) ने 3 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी (Fraud) का केस दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्त्ता सुखदेव सिंह निवासी ब्यास तहसील बाबा बकाला जिला अमृतसर ने बताया कि यह ठगी 27 जनवरी को शुरू हुई, जब उनकी बेटी राजबीर कौर को विदेश भेजने की योजना बनाई गई थी। सुखदेव सिंह के अनुसार लुधियाना की एक कंपनी ने दावा किया कि वह राजबीर कौर को जल्दी ही ऑस्ट्रेलिया भेज देगी।