ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 25 March 2025

Punjab News: गांव मिरजे के में 66 के.वी. नया बिजली घर 31 जुलाई तक हो जाएगा चालू

Punjab News: गांव मिरजे के में 66 के.वी. नया बिजली घर 31 जुलाई तक हो जाएगा चालू

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: फिरोजपुर (Firozpur) ग्रामीण में 66 के.वी. का नया बिजली घर 31 जुलाई तक चालू हो जाएगा। यह जानकारी पंजाब (Punjab) के बिजली मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. (Harbhajan Singh ETO) ने दी।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

पंजाब विधानसभा में फिरोजपुर ग्रामीण से विधायक रज़नीश कुमार दहिया द्वारा हलका फिरोजपुर ग्रामीण के गांव मिरजे के में 66 के.वी. के नए बिजली घर के कार्य के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में पंजाब के बिजली मंत्री ने बताया कि 66 के.वी. सब-स्टेशन मिरजे के का निर्माण कार्य प्रगति पर है।

Harbhajan-Singh-ETO
Harbhajan-Singh-ETO

सिविल निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया

इस ग्रिड सब-स्टेशन को चलाने के लिए 220 के.वी. से 66 के.वी. मिरजे के तक कुल 10.793 सर्किट किलोमीटर लाइन का निर्माण किया जा रहा है। 66 के.वी. सब-स्टेशन मिरजे का सिविल निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया है और लाइन निर्माण का कार्य वर्क ऑर्डर नंबर जारी कर दिया गया है।

इस संबंध में आवश्यक टावर सामग्री संबंधित पीएसपीसीएल स्टोर से जारी करवाने के बाद ट्रांसमिशन लाइन के कुल 50 नंबर टावरों के स्टबों में से 15 नंबर टॉवर के स्टब अब तक पूरे हो चुके हैं। ट्रांसमिशन लाइन का बकाया काम गेहूं की कटाई के बाद लगभग 15 जून तक पूरा हो जाएगा और 66 के.वी. सब-स्टेशन 31 जुलाई 2025 तक चालू हो जाएगा।