ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Sunday, 16 March 2025

Punjab News: विदेश गए युवक की मौत, घरवालों का बुरा हाल

Punjab News: विदेश गए युवक की मौत, घरवालों का बुरा हाल

डेली संवाद, बठिंडा। Punjab News: विदेश से बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। दरअसल, रोजी-रोटी की तलाश में विदेश गए युवक की मौत की बुरी खबर से घर में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

जानकारी के अनुसार कस्बा भगता भाई के युवक कमलदीप सिंह (29) की बीती रात कनाडा (Canada) के शहर सरी में अचानक दिल (Heart Attack) का दौरा पड़ने से मौत हो गई।

Kamaldeep Singh Dies in Canada
Kamaldeep Singh Dies in Canada

बेहतर जीवन की तलाश में कनाडा गया

मृतक युवक के पिता सुखमंदर सिंह ने भारी मन से बताया कि उसके बेटे कमलदीप सिंह की शादी वर्ष 2018 में बरनाला की जसप्रीत कौर के साथ हुई थी।

यह दम्पति उच्च शिक्षा और बेहतर जीवन की तलाश में कनाडा चले गए, लेकिन जाते समय उन्हें इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि विदेश में रहना उनकी खुशियों को छीन लेगा। सुखमंदर सिंह ने बताया कि हर दिन की तरह उनके बेटे और बहू खाना खाकर सो गए, लेकिन जब अगली सुबह जसप्रीत कौर ने अपने पति को जगाने की कोशिश की तो वह नहीं उठा।