Monday, 26 May 2025
पंजाब
Punjab News: 'आप' सरकार का अवैध शराब पर 'ज़ीरो टॉलरेंस'
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: पंजाब के वित्त, योजना, आबकारी और कराधान मंत्री, एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने आज राज्य में अवैध शराब के निर्माण, व्यापार और तस्करी के प्रति शून्य-टॉलरेंस नीति को अनिवार्य बनाने के लिए आबकारी विभाग को कड़े निर्देश दिए। वित्त मंत्री ने इन अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए सतर्कता और सक्रिय उपायों पर जोर देते हुए, विशेष रूप से आदतन अपराधियों पर लगातार नज़र रखने पर जोर दिया।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर
आज यहां हुई समीक्षा बैठक में आबकारी विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को संबोधित करते हुए, वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा (
Harpal Singh Cheema
) ने कहा कि कानून के पालन में किसी भी तरह की लापरवाही से सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई भी अधिकारी अवैध शराब से जुड़ी गतिविधियों को रोकने में लापरवाही करता पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
[caption id="attachment_2880" align="aligncenter" width="800"]
Harpal-Singh-Cheema[/caption]
liquor[/caption]
Harpal-Singh-Cheema[/caption]
खुफिया जानकारी जुटाने की आवश्यकता पर जोर दिया
वित्त मंत्री ने अंतर-विभागीय सहयोग के महत्व पर जोर देते हुए, आबकारी अधिकारियों को अवैध शराब के खतरे से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए पंजाब पुलिस के साथ लगातार समन्वय बनाए रखने का निर्देश दिया। उन्होंने अवैध शराब के व्यापार में शामिल संदिग्धों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए मौजूदा मामलों की निरंतर निगरानी और सक्रिय खुफिया जानकारी जुटाने की आवश्यकता पर जोर दिया। वित्त मंत्री चीमा ने विभाग को आबकारी से संबंधित सभी अदालती मामलों की ठोस पैरवी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने ऐसी आपराधिक गतिविधियों के मामलों में अधिकतम संभव सजा दर प्राप्त करने के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता पर जोर दिया, ताकि ऐसे व्यक्तियों को एक सख्त संदेश मिल सके। इसके अलावा, वित्त मंत्री ने पंजाब में दूसरे राज्यों, खासकर चंडीगढ़ से शराब की तस्करी को रोकने के लिए चौकसी बढ़ाने पर भी जोर दिया। उन्होंने विभाग को निर्देश दिए कि दूसरे राज्यों से लगती सीमाओं पर नाकों और शराब तस्करी के अन्य संभावित रास्तों पर निगरानी बढ़ाई जाए और मजबूत चेकिंग प्रणाली सुनिश्चित की जाए। [caption id="attachment_51931" align="aligncenter" width="800"]
liquor[/caption]