ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 09 January 2025

Punjab News: हाईवे पर एक्सीडेंट, प्रशासन की बड़ी गलती आई सामने

Punjab News: हाईवे पर एक्सीडेंट, प्रशासन की बड़ी गलती आई सामने

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब में आए दिन हादसे हो रहे है। दरअसल, पंजाब के लुधियाना (Ludhiana) में आज सुबह हाईवे पर समराला चौक (Samrala Chowk) के पास चल रहे निर्माण कार्य के चलते खोदे गए गड्ढे में एक महिंद्रा कार (Mahindra Car) गिर गई।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि सुबह कोहरा इतना घना था कि ड्राइवर को पता ही नहीं चला कि हाईवे पर डिवाइडर का काम चल रहा है। इसमें प्रशासन की भी गलती है जिसने निर्माण स्थल पर किसी तरह के रिफ्लेक्टर नहीं लगाए। पता चला है कि कार चालक जालंधर (Jalandhar) जा रहा था।

Car fell into a pit on Ludhiana Highway.
Car fell into a pit on Ludhiana Highway.

लोगों ने की मांग

कार में उसके साथ कुछ लोग भी बैठे थे जिन्हें मामूली चोटें आई हैं। घायलों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। क्रेन की मदद से कार को गड्ढे से बाहर निकाला गया। आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि इस रोड पर आए दिन हादसे होते रहते हैं। कोहरे के कारण कई वाहन हादसों का शिकार हो चुके हैं।

रोजाना ट्रैफिक पुलिस दुर्घटना स्थल से कुछ दूरी पर चेक पोस्ट बनाती है, लेकिन पुलिस यहां रिफ्लेक्टर नहीं लगा पाती। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि हाईवे पर रिफ्लेक्टर लगाए जाएं।