ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 21 January 2025

Punjab News: विधायक गोगी की मौत के बाद इस नेता को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

Punjab News: विधायक गोगी की मौत के बाद इस नेता को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब के लुधियाना वेस्ट से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी (MLA Gurpreet Gogi) की 11 जनवरी को गोली लगने से मौत हो गई थी। वह लुधियाना (Ludhiana) पश्चिम के विधायक होने के साथ-साथ स्थानीय निकाय संबंधी कमेटी के सभापति भी थे।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

उनकी मौत के कारण ये पद खाली हो गए हैं। इसके मद्देनजर पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां (Kultar Singh Sandhwan) ने विधायक मदन लाल बग्गा को स्थानीय निकाय कमेटी का सभापति नामजद किया है।

Kultar Singh Sandhwan
Kultar Singh Sandhwan

नोटिफिकेशन जारी

इस संबंध में नोटिफिकेशन भी जारी कर दी गई है। मदन लाल बग्गा 2024-25 की शेष अवधि के लिए पंजाब विधानसभा की स्थानीय निकाय कमेटी के अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी निभाएंगे।